{"_id":"6036677a8ebc3ee9620c4d65","slug":"aligarh1614178170","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में कोच कर रहा खेल के नाम पर खिलवाड़\n\n प्रशिक्षण देने के बजाय खिलाड़ियों को बेचता है खेल का सामान, प्रतियोगिताओं के संबंध में भी भ्रामक सूचना देने का आरोप","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एएमयू में कोच कर रहा खेल के नाम पर खिलवाड़ प्रशिक्षण देने के बजाय खिलाड़ियों को बेचता है खेल का सामान, प्रतियोगिताओं के संबंध में भी भ्रामक सूचना देने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की गेम्स कमेटी में खेल के नाम पर एक बड़ा खिलवाड़ होने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
इस संबंध में अभिभावकों द्वारा संपर्क किए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने विश्वविद्यालय की गेम्स कमेटी के सेक्रेटरी से ईमेल भेजकर शिकायत की है।
शिकायत में कहा गया है कि कोच ने खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटे के संबंध में नहीं बताया। जिसके चलते इनकी बेटी ही एकमात्र ट्रायल के लिए उपस्थित हो सकी और कोई खिलाड़ी भी नहीं आया।
इसके अलावा कोच नहीं चाहते हैं कि एएमयू के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें इसलिए वह उनको लगातार भ्रामक सूचनाएं देते रहते हैं। ताजा मामले में नोएडा में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और ट्रायल के संबंध में उन्होंने पहले खिलाड़ियों को बताया के 28 फरवरी को ट्रायल होना है। गलत फॉर्म उपलब्ध करा दिया। थोड़ा समय निकल जाने के बाद खिलाड़ियों को पता लगा कि यह 5 मार्च को ट्रायल होना है और उसका फॉर्म भी दूसरा है। तब तक खिलाड़ी अपना शपथ पत्र बनवा चुके थे। अब ये शपथ पत्र बेकार हो चुका है। यह कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी नहीं देते हैं। केवल अपना सामान बेचकर लाभ कमाते रहते हैं। उचित प्रशिक्षण के अभाव में खिलाड़ी स्वयं भी गिरते पड़ते अभ्यास करते हैं। पत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोच की भूमिका की जांच की मांग की गई है।
हमें कोच के संबंध में शिकायत मिली है। हमने इस मामले को संबंधित खेल के अध्यक्ष मजहर अब्बास को सौंप दिया है। वह इस मामले की जांच करेंगे और इसमें जिस प्रकार की गड़बड़ी भी पाई जाएगी उसके आधार पर विभागीय नियमों के अनुसार आगे कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रोफेसर अमजद अली रिजवी, सचिव, गेम्स कमेटी, एएमयू