{"_id":"60365f668ebc3ee934669dba","slug":"aligarh1614176102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर पार्श्वगायक तलत महमूद को श्रद्धांजलि अर्पित की","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जयंती पर पार्श्वगायक तलत महमूद को श्रद्धांजलि अर्पित की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। महान पार्श्व गायक स्वर्गीय तलत महमूद की जयंती पर रामबाग कॉलोनी स्थित मॉडर्न कान्वेंट इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
गायक अनिल वर्मा ने कहा कि बचपन से ही तलत महमूद को गायकी का शौक था। उनकी उच्च शिक्षा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से हुई। अनिल वर्मा ने उनकी फिल्म जहांआरा का गीत तेरी आंख के आंसू पी जाऊं गा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अनिल कुमार बघेल रिंकू ने होके मजबूर मुझे उसने भुलाया होगा, राकेश गौतम ने ए मेरे दिल कहीं और चल, सरफराज खान ने जलते हैं जिसके लिए, गीत प्रस्तुत करके उन्हें याद किया। इस मौके पर अंशुल कुमार, ध्रुव कुमार, शिव कुमार, सोनू कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन