{"_id":"60365f578ebc3ee96d155cb0","slug":"aligarh1614176087","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड बाईपास पर गड्ढों की भरमार, वाहन हो रहे दुर्घटनाग्रस्त : विवेक बंसल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जीटी रोड बाईपास पर गड्ढों की भरमार, वाहन हो रहे दुर्घटनाग्रस्त : विवेक बंसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा है कि शहर के अंदर से यातायात का बोझ कम करने के मकसद से जीटी रोड और आगरा रोड पर बाईपास रोड बनाए जाने का कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन बाईपास रोड पर गड्ढों की भरमार है। ताजा उदाहरण आगरा रोड बाईपास के ऊपर से गुजर रहे जीटी रोड बाईपास के पुल के नीचे खतरनाक गड्ढे और उसके चलते दुर्घटनाग्रस्त हो रहे वाहनों का है।
उन्होंने कहा कि यहां पर खतरनाक गड्ढों के चलते वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कभी-कभी इन गड्ढों में वाहन फंस भी जाते हैं।
उन्होंने कहा कि इन बाईपास मार्गों के रखरखाव के लिए वाहन चालकों से भारी टोल टैक्स वसूला जाता है । इसके बावजूद भी वाहन खतरनाक गड्ढों के बीच में से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
सत्ताधारी दल के विधायक इस मामले में ध्यान आकर्षित कर आ चुके हैं, लेकिन हैरत की बात है कि कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। जब विधायकों का यह हाल है तो आम जनता का क्या होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन