{"_id":"60365f4d8ebc3ee97a196d95","slug":"aligarh1614176077","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिशा रवि को जमानत दिए जाने पर प्रसन्नता जताई","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दिशा रवि को जमानत दिए जाने पर प्रसन्नता जताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को जमानत दिए जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि न्यायालय का यह फैसला सराहनीय है। इससे लोगों में न्यायपालिका के प्रति विश्वास मजबूत होगा। देश की वर्तमान सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा देना चाहती है। कभी पुलिस के माध्यम से, कभी सीबीआई के माध्यम से, कभी प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा ऐसे लोगों पर दबाव बनाया जाता है जो सरकार की और उसके फैसले की आलोचना करते हैं। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। ऐसी स्थिति में लोगों की एकमात्र उम्मीद न्यायपालिका पर टिकी हुई है।
विज्ञापन