{"_id":"60364a0b8ebc3ee96e7cf613","slug":"aligarh1614170635","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
डिप्लोमा छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने वाले नए डिप्लोमा छात्रों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें विद्यार्थियों के स्वागत के साथ ही उन्हें विश्वविद्यालय में उनकी नई भूमिका के विषय में जानकारी दी गई।
यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल प्रोफेसर अरशद उमर ने विद्यार्थियों को व्यवहारिक कौशल के विकास, समर्पण, अनुशासन और सफल होने के लिए दृढ़ संकल्प आदि के विषय में बताया।
उन्होंने छात्रों से उनकी सर्वोत्तम क्षमताओं के अनुसार ज्ञान हासिल करने और प्रशिक्षण प्राप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।
डॉ. वासिफ उल्लाह खान ने वर्तमान सत्र से लागू की गई नई ग्रेडिंग प्रणाली के बारे में बताया। डॉ. सैयद इमरान शफीक ने इंटर्नशिप के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. मोहम्मद फैसल, मोहम्मद इसराइल, मजहर अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन