{"_id":"603101178ebc3ee968393bdc","slug":"aligarh1613824279","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरवरी में गर्म हो रहा मौसम छीन रहा कश्मीरी दुकानदारों के कारोबार की गर्माहट\n\n\nकई पीढ़ियों से अलीगढ़ की नुमाइश में आ रहे दुकानदार बोले वूलन, कश्मीरी शॉल आदि की डिमांड में भारी गिरावट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फरवरी में गर्म हो रहा मौसम छीन रहा कश्मीरी दुकानदारों के कारोबार की गर्माहट कई पीढ़ियों से अलीगढ़ की नुमाइश में आ रहे दुकानदार बोले वूलन, कश्मीरी शॉल आदि की डिमांड में भारी गिरावट
विज्ञापन
बिलाल, कश्मीरी दुकानदार, पहल गांव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक शर्मा
विज्ञापन
अलीगढ़। कई पीढ़ियों से राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में आ रहे कश्मीर के दुकानदारों को इस बार एक बेहद विचित्र किस्म की परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। फरवरी में लगातार गर्म होता मौसम कश्मीर से गर्म कपड़े, शॉल आदि लेकर आए इन दुकानदारों के व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है।
पिछले दस ग्यारह महीने देश और दुनिया में महामारी की चपेट में रहे। इसके बाद जब परिस्थितियां धीरे-धीरे कुछ सामान्य होने की तरफ आगे बढ़ीं तो राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के आयोजित होने का रास्ता भी बना।
इस बार यह प्रदर्शनी अपने निर्धारित समय से 1 महीना देरी से आयोजित हो रही है।
पहलगांव से आए कश्मीरी दुकानदार बिलाल कहते हैं कि इस बार नुमाइश का आयोजन देर से हो रहा है। सबसे बड़ी समस्या फरवरी के मध्य में तापमान के लगातार बढ़ने को लेकर हो रही है। यह ऐसा मौसम नहीं है जिसमें गर्म कपड़े, शॉल आदि वूलन के जितने आइटम है वह उपभोक्ता को आकर्षित करें। इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। लेकिन हम इसका सामना करने के अलावा और क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर से आए समीर कहते हैं कि हमने माल यह सोचकर स्टॉक किया था कि सर्दियों में हमेशा से जिस माल की डिमांड रहती है इस बार भी ऐसा ही रहेगा। लेकिन यहां पर आने पर पता चला के वूलन आइटम की मांग में भारी कमी है। इसकी एक वजह फरवरी के मध्य में तापमान का गर्म होना है दूसरी वजह प्रदर्शनी का भी थोड़ा देर से आयोजन होना है। लेकिन यह प्रदर्शनी न होने से बेहतर है। कम से कम इस बात की संतुष्टि है कि प्रदर्शनी आयोजित हो रही है। हमें पूरी उम्मीद है कि अगले वर्ष इस वर्ष की कमी को पूरा कर लेंगे।
70 साल में मौसम का कारोबार पर असर पहली बार देखा
अलीगढ़। समीर कहते हैं कि यह उनकी तीसरी पीढ़ी है जो नुमाइश में लगातार आ रही है। उनके पास सन 1951 तक की रसीदें मौजूद हैं। खुद उनको लगातार 9 वर्ष नुमाइश में आते हुए हो गए हैं। लेकिन मौसम का कारोबार पर इस तरह का असर यह पहली बार ही देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
समीर, कश्मीरी दुकानदार, श्रीनगर वूलन के आइटम दिखाता हुआ
- फोटो : Amar Ujala
समीर, कश्मीरी दुकानदार, श्रीनगर वूलन के आइटम दिखाता हुआ