फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू छात्र इमादुद्दीन को अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में यंग साइंटिस्ट अवार्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से बरसात की सबसे सटीक भविष्यवाणी का खाका प्रस्तुत किया

एएमयू छात्र इमादुद्दीन को अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में यंग साइंटिस्ट अवार्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से बरसात की सबसे सटीक भविष्यवाणी का खाका प्रस्तुत किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
एएमयू छात्र इमादुद्दीन को अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में यंग साइंटिस्ट अवार्ड 


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से बरसात की सबसे सटीक भविष्यवाणी का खाका प्रस्तुत किया
इमादुद्दीन छात्र कंप्यूटर साइंस एएमयू - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस के छात्र इमादुद्दीन को ऑनलाइन हुई एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
उनको यह सम्मान इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ पीसा ने प्रदान किया है। यह कॉन्फ्रेंस कई देशों के विश्वविद्यालय ने मिलकर आयोजित की थी। इमादुद्दीन को यह अवार्ड उनके उस शोध पत्र के लिए दिया गया, जिसमें उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग के माध्यम से बारिश होने की सबसे सटीक संभावना होने के संबंध में बताया है। इस बात की जानकारी होने पर बाढ़, तूफान, जल प्रलय आदि से नागरिकों की सुरक्षा की जा सकेगी। साथ ही कृषि के संबंध में खेतों को और फसलों को अधिक पानी से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
इस कॉन्फ्रेंस में 250 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। 150 विद्यार्थियों ने इसमें शोध पत्र पढ़ा था। शोध पत्र पढ़ने वालों में अधिकांश असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर प्रोफेसर थे। ऐसे में इमामुद्दीन की यह उपलब्धि और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इस कॉन्फ्रेंस को संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी सहयोग किया और इस कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण के संबंध में उठाए गए मुद्दों को बेहद गंभीरता से लिया। इमामुद्दीन की इस सफलता पर विभाग के सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed