फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सुबह घना कोहरा और दिन भर रही ठिठुरन अगले कुछ दिन सर्दी के तेवर रहेंगे सख्त

सुबह घना कोहरा और दिन भर रही ठिठुरन अगले कुछ दिन सर्दी के तेवर रहेंगे सख्त

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने और चटक धूप खिलने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से मिजाज बदल गया। सुबह घना कोहरा और सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर अतीक अहमद कहते हैं इस बार मौसम का यह अप्रत्याशित व्यवहार देखने को मिल रहा है। अगर कुछ दिन अच्छी तरह धूप निकल आए तो यह नहीं समझना चाहिए कि सर्दी चली गई है। क्योंकि इस बार सर्दी अपेक्षाकृत कुछ अधिक समय तक रहने वाली है। यही कारण है कि अगर चटक धूप खिलती है तो अगले दिन सर्द हवा का एहसास मिलता है। वह कहते हैं कि आने वाले दिनों में कोहरा सुबह के समय छाया रहेगा। हालांकि दोपहर तक धूप भी निकल आया करेगी।
दूसरी और कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। विभिन्न ट्रेन 3 से 8 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। यही स्थिति सड़क मार्ग की भी है। सुबह के समय कोहरा होने के चलते निर्धारित दूरी को तय करने में सामान्य से अधिक समय लग रहा है। मौसम का यह मिजाज आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed