{"_id":"600adcdc8ebc3e2e6f0174bb","slug":"aligarh1611324636","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैल गाड़ियों पर सवार होकर कांग्रेसियों ने कृषि कानूनों का विरोध किया\n\n एलान किया किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया जाएगा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बैल गाड़ियों पर सवार होकर कांग्रेसियों ने कृषि कानूनों का विरोध किया एलान किया किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया जाएगा
विज्ञापन
कृषि कानून के विरोध में लोधा के गांव हसनपुर में में बैलगाड़ी पर सवार होकर विरोध प्रदर्शन करते विवेक बंसल व अन्य कांग्रेस नेता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। कृषि कानून के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को लोधा के गांव हसनपुर में बैलगाड़ी पर सवार होकर गांव की परिक्रमा की और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कि हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने यह बैलगाड़ी यात्रा निकाली। यात्रा के बीच में विवेक बंसल ने रुक रुक कर लोगों को बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। वर्ष 2014 में जब से भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से किसानों का योजनाबद्ध तरीके से उत्पीड़न किया जा रहा है।
पहले भूमि अधिग्रहण बिल और अब तीन नए काले कृषि कानून किसानों पर थोपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह भूमि अधिग्रहण बिल को वापस लेने के लिए कांग्रेस ने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया था। इसी तरह कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसानों के साथ संघर्ष किया जाएगा।
इस अवसर पर सुनीता देवी, शांति देवी, उषा देवी, दाना देवी, ग्राम प्रधान सौदान सिंह बघेल, चेतराम बघेल, आनंदपाल, चरण सिंह, नवाब सिंह, कालीचरण, हीरालाल, संतोष, रामनरेश, राजबहादुर, नीरज तोमर, गौरव गुप्ता, यदि पंडित, अजय बघेल, चौधरी वीरेंद्र सिंह, शाहिद खान, मुंतज़िर आमिर, हनी यादव, पिंकू बघेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन