{"_id":"600829538ebc3e340b176408","slug":"aligarh1611147603","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी ईदगाह में हुई घटना के जिम्मेदार पुलिसकर्मी को क्षेत्र से हटाया जाए : महापौर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पुरानी ईदगाह में हुई घटना के जिम्मेदार पुलिसकर्मी को क्षेत्र से हटाया जाए : महापौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। शहर के प्रथम नागरिक महापौर मोहम्मद फुरकान ने शाहजमाल क्षेत्र में पुरानी ईदगाह का गेट तोड़े जाने और मारपीट की घटना पर कड़ा ऐतराज जताया है।
विज्ञापन
उन्होंने बुधवार को दोपहर में एसएसपी मुनिराज जी से मुलाकात कर इस घटना के जिम्मेदार पुलिसकर्मी को क्षेत्र से हटाने की मांग की है। एसएसपी से मिलने के बाद महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि शाहजमाल में देर रात ईदगाह के अंदर लोग सो रहे थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। सोते हुए लोगों को उठाया और मारपीट की। जबकि कोई बात भी नहीं थी। पुलिस को इस तरह मुखबिरों की बातों में आकर कोई कदम नहीं उठाना चाहिए था। ऐसे मामलों में जिम्मेदारी से काम करते हुए पहले पूरी बात की पुष्टि कर लेनी चाहिए थी। हम ने मांग की है कि इस घटना के जो भी जिम्मेदार पुलिसकर्मी हैं उनको क्षेत्र से हटा लिया जाए।