{"_id":"60081e648ebc3e324f3c15c1","slug":"aligarh1611144804","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 दिन बाद भी न खोज पाई पुलिस लापता हुई युवती","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
18 दिन बाद भी न खोज पाई पुलिस लापता हुई युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई युवती को पुलिस 18 दिन बाद भी बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
इस संबंध में युवती के पिता द्वारा मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। लेकिन इसके बाद भी उसकी बेटी का कहीं पता नहीं लग पा रहा है। पीड़ित पिता ने थक हार कर एसएसपी के समक्ष गुहार की है।
एसएसपी को दिए गए पत्र में पीड़ित ने कहा है कि उसके घर पर सिलाई का काम होता है। इस काम के सिलसिले में अन्य समुदाय का एक युवक अक्सर उसके घर पर आता जाता रहता है। कुछ दिनों पहले वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली गया था। शाम को जब वह घर पर लौटा तो उसकी बेटी उसे घर पर नहीं मिली। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने उसकी बेटी को आरोपी युवक के साथ जाते हुए देखा है। इस संबंध में आरोपी युवक के घरवालों से जब पूछा गया तो उन्होंने उल्टा सीधा जवाब देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। साथ ही इस मामले में और कुछ ज्यादा कहने से भी हाथ खींच लिए। थक हार कर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई। लेकिन युवती का कहीं भी कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन