फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पुलिस ने पुरानी ईदगाह का गेट तोड़कर सो रहे चौकीदार के साथ मारपीट की एसपी सिटी ने कहा यह झूठ है , असामाजिक तत्वों ने अफवाह फैलाई, आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करेंगे

पुलिस ने पुरानी ईदगाह का गेट तोड़कर सो रहे चौकीदार के साथ मारपीट की एसपी सिटी ने कहा यह झूठ है , असामाजिक तत्वों ने अफवाह फैलाई, आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करेंगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। थाना देहली क्षेत्र में मंगलवार की रात को पुरानी ईदगाह का गेट तोड़कर उस में सो रहे चौकीदार के साथ मारपीट करने का आरोप पुलिस पर लगा है। बुधवार की सुबह इस बात की जानकारी होने पर मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर शहर मुफ्ती पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। मौके पर एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंचे और पुलिस द्वारा गेट तोड़ने और मारपीट किए जाने की बात को अफवाह बताते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि इस घटना के संबंध में जो भी जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन मौके पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
शाह जमाल में नई ईदगाह के पीछे ही पुरानी ईदगाह का परिसर है। नई ईदगाह बन जाने के चलते यह जगह खाली पड़ी रहती थी। तकरीबन डेढ़ वर्ष पहले इस स्थान का उपयोग धार्मिक कार्यों में करने के मकसद से यहां पर एक मस्जिद का निर्माण शुरू किया गया। तामीर ए नौ मस्जिद ईदगाह कदीम शाहजमाल नाम से बन रही इस मस्जिद का भूतल और पहले फ्लोर का निर्माण हो चुका है। दूसरे फ्लोर का निर्माण कार्य चल रहा था। लेकिन निर्माण का नक्शा और अन्य औपचारिकताएं पूरी ना होने के चलते 3 महीने पहले अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने काम रुकवा दिया। तब से यहां पर निर्माण कार्य बंद पड़ा है।
विज्ञापन
मस्जिद और ईदगाह परिसर के चौकीदार अब्दुल समद ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब 11:30 बजे पुलिस फोर्स आई और ईदगाह के गेट का कुंडा तोड़ दिया। उस समय वह रजाई ओढ़ कर सोया हुआ था। पुलिस ने आते ही उसके मुंह पर लात मारी और मारपीट की। पुलिस के साथ जेसीबी मशीन भी आई थी। जब पुलिस को वहां पर कोई भी गतिविधि होती नहीं मिली तो वह लोग चले गए। पुलिस के इस तरह ईदगाह का गेट तोड़ने और चौकीदार के साथ मारपीट करने की जानकारी बुधवार की सुबह जब आसपास के लोगों को हुई तो वह आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ही देर में हजारों की संख्या में भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। इस बात की जानकारी जब इलाका पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद से संपर्क किया। इसके बाद शहर मुफ्ती ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया । शहर मुफ्ती ने माना कि पुलिस ने ईदगाह के गेट के साथ छेड़खानी की और चौकीदार के साथ मारपीट की है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी बात की जानकारी करनी थी या मौके पर जाकर देखना था तो वह जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर जाते तो बेहतर होता। घटना के बाद मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत सहित अन्य कई थानों का फोर्स भी पहुंच गया। शहर मुफ्ती की अपील के बाद लोग शांत हुए। फोर्स ने भी भीड़ को तितर-बितर किया। एहतियात के तौर पर वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
एक अरसे से पुरानी ईदगाह में मस्जिद की तामीर हो रही थी। लेकिन कुछ महीने से काम बंद पड़ा था। निर्माण कार्य से जुड़े लोग मेरे पास आए थे। मैंने उनसे कहा था कि जब तक नक्शे आदि से जुड़े काम पूरे न हो जाएं, तब तक काम को रोके रखा जाए। यहां पर काम बंद पड़ा हुआ था। लेकिन पुलिस द्वारा ईदगाह के फाटक के साथ छेड़खानी की गई है। टूट-फूट भी हुई है। चौकीदार के साथ मारपीट हुई है। लेकिन लग रहा है कि यह काम पुलिस ने जानबूझकर नहीं किया। एलआईयू की रिपोर्ट पर पुलिस वहां पहुंची होगी। लोगों से शांति की अपील की गई है जिसको मान लिया गया है। -खालिद हमीद, शहर मुफ्ती
कुछ असामाजिक तत्वों ने यह अफवाह फैला दी कि पुलिस ने मस्जिद में घुसकर तोड़फोड़ की है और मारपीट की है। लेकिन यह झूठ साबित हुई। मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया गया, शांत किया गया। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि किसने अफवाह फैलाई। उसका पता लगाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। -कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed