फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू सिटी स्कूल का नाम अब राजा महेंद्र प्रताप सिटी स्कूल हुआ एग्जीक्यूटिव काउंसिल से प्रस्ताव पारित हुआ, तिकोना भूखंड खरीदने के लिए पूर्व छात्रों से धन दान करने की अपील की गई

एएमयू सिटी स्कूल का नाम अब राजा महेंद्र प्रताप सिटी स्कूल हुआ एग्जीक्यूटिव काउंसिल से प्रस्ताव पारित हुआ, तिकोना भूखंड खरीदने के लिए पूर्व छात्रों से धन दान करने की अपील की गई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सिटी स्कूल का नाम अब राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर राजा महेंद्र प्रताप सिटी स्कूल हो गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की शीर्ष गवर्निंग बॉडी एग्जीक्यूटिव काउंसिल में प्रस्ताव पारित हो गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में जानकारी देते हुए एएमयू एलुमनाई अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन प्रोफेसर एमएम सुफियान बेग ने बताया के एएमयू सिटी स्कूल और इसके पीछे तिकोना भूखंड विश्वविद्यालय के पास 90 वर्षों के लिए लीज पर था।
विज्ञापन
पिछले वर्ष लीज की अवधि समाप्त हो गई। जिसके बाद राजा महेंद्र प्रताप के वंशजों ने अपनी संपत्ति पर दावा प्रस्तुत करते हुए वापस देने की मांग की। कई चरणों की बातचीत के बाद यह तय हुआ कि अगर सिटी स्कूल का नाम राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर रख दिया जाए तो वह स्कूल से अपना दावा छोड़ने को तैयार हैं। जबकि तिकोना भूखंड उन्हें वापस कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह पूरा मामला विश्वविद्यालय की एग्जीक्यूटिव काउंसिल में रखा गया था जिसके बाद एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने सिटी स्कूल का नाम राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर रखना स्वीकृत किया। विश्वविद्यालय अब चाहता है कि तिकोना भूखंड भी वह अपने पास रखें। इसके लिए वह सर्किल रेट के मुताबिक 22 करोड़ रुपए में भूखंड खरीदना चाहता है। जिसके लिए पूर्व छात्रों से अपील जारी की गई है।
पूर्व छात्र में अधिक से अधिक धन दान करने की अपील की अलीगढ़। अलीगढ़ ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गुलजार अहमद कहते हैं कि तिकोना भूखंड को खरीदने के लिए पूर्व छात्र अधिक से अधिक धन विश्वविद्यालय को दान करें। जिससे कि वह भूमि स्कूल के लिए उपयोग में आ सके। उन्होंने कहा कि वह खुद व्यक्तिगत रूप से जितना संभव होगा दान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed