फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मकर संक्रांति पर खिली धूप तो लोगों को मिली राहत

मकर संक्रांति पर खिली धूप तो लोगों को मिली राहत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव थोड़ा मेहरबान हुए और दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि शाम होते ही सर्दी का कहर फिर से शुरू हो।
विज्ञापन
गया मकर संक्रांति के दिन सुबह जबरदस्त घना कोहरा था। लेकिन सुबह 10 बजे सूर्य देव ने आसमान से झांकना शुरू किया और जल्द ही कोहरा छंठ गया। देखते ही देखते धूप खिल गई। कई दिन से सर्दी से परेशान लोग अपने घर, आंगन गलियों, खुले स्थानों पर धूप का आनंद लेने के लिए आ गए।
विज्ञापन
इससे पहले कई दिनों से सर्दी का कहर जारी था। साथ ही दिन में धूप भी ठीक से नहीं निकल पा रही थी। दूसरी ओर जानकार कहते हैं कि सर्दी का सितम अभी लगातार जारी रहेगा। संभावना यह भी है कि बूंदाबांदी या फिर बारिश भी हो सकती है। बृहस्पतिवार को दिन छिपने के साथ ही शाम को सर्दी फिर से बढ़ गई। साथ ही कोहरा भी छा गया। इन सभी का असर सड़कों पर यातायात पर भी पड़ रहा है। खासतौर से आबादी क्षेत्र से बाहर के इलाके , वहां पर कोहरे के चलते वाहन चालकों समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed