फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सिटी स्कूल के पीछे की जमीन खरीदने के लिए एएमयू ने पूर्व छात्रों से अपील की 22 करोड़ रुपए के भूखंड को विश्वविद्यालय अपने उपयोग के लिए खरीदना चाहता है

सिटी स्कूल के पीछे की जमीन खरीदने के लिए एएमयू ने पूर्व छात्रों से अपील की 22 करोड़ रुपए के भूखंड को विश्वविद्यालय अपने उपयोग के लिए खरीदना चाहता है

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सिटी स्कूल के पीछे तिकोने भूखंड को बचाने के लिए अब विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों से अपील की गई है कि वह इसके लिए आगे आए और 22 करोड़ रुपए इकट्ठा करें। जिससे कि इस जमीन को खरीदा जा सके।
विज्ञापन
सिटी स्कूल और इसके पीछे तिकोने भूखंड को राजा महेंद्र प्रताप ने विश्वविद्यालय को 90 वर्ष के लिए लीज पर दिया था। लीज की अवधि पिछले वर्ष समाप्त हो गई थी। एएमयू की एलुमनाई अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन प्रोफेसर एम एम सुफियान बेग की ओर से सभी पूर्व छात्रों को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि राजा महेंद्र प्रताप के वंशजों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने यह प्रस्ताव रखा था स्कूल का नाम वह राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर रख दें तो वह स्कूल की जमीन से अपना दावा छोड़ने को तैयार हैं। और स्कूल के पीछे की तिकोनी जमीन को वह वापस कर दें।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन भूखंड संख्या 695, जिस का कुल क्षेत्रफल 1.221 हेक्टेयर है, उसे अपने पास रखने के लिए इच्छुक है। इस जमीन का मूल्य सर्किल रेट के मुताबिक 22 करोड़ रुपये है। इसलिए सभी पूर्व छात्र मिलकर इस धनराशि को इकट्ठा करें जिससे कि विश्वविद्यालय इस भूखंड का उपयोग भविष्य में छात्र हित में अपने लिए कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed