फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आधार कार्ड में नाम सही कराने के नाम पर अवैध वसूली पर भड़के कांग्रेसी निर्धारित 50 रुपए की जगह दो हजार तक की वसूली, युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने केंद्रीय मंत्रालय और मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत की

आधार कार्ड में नाम सही कराने के नाम पर अवैध वसूली पर भड़के कांग्रेसी निर्धारित 50 रुपए की जगह दो हजार तक की वसूली, युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने केंद्रीय मंत्रालय और मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। बैंकिंग सेवाएं और अन्य संस्थानों में दर्ज नाम के मुताबिक आधार कार्ड में उल्लेखित नाम को सही करवाने के लिए जिले के कुछ जन सुविधा केंद्र उपभोक्ताओं से निर्धारित शुल्क 50 रुपये के स्थान पर 500 और कहीं कहीं 2000 रुपये तक वसूल कर रहे हैं। इस पूरे मामले की शिकायत युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गौरंग देव चौहान ने केंद्रीय संचार मंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर की है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि जन सुविधा केंद्रों की इस मनमानी में कुछ डाकघरों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। क्योंकि जब उपभोक्ता वहां पर संपर्क करता है तो उनसे यही कहा जाता है कि जन सुविधा केंद्र जो कर रहे हैं वह सही कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरांग देव चौहान ने बताया उनके पास खैर, इगलास, शहर के सिविल लाइन क्षेत्र से कुछ मामले आए और कुछ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त की। इसमें उन्होंने कहा कि आधार कार्ड बन जाने के बाद जब उन्होंने आधार कार्ड की कॉपी बैंक और अन्य जगह मांगने पर दी तो नाम में अंतर पाया गया। वहां से मशवरा दिया गया के जन सुविधा केंद्र जाकर आधार कार्ड में नाम को सही करा लें। इसके लिए जन सुविधा केंद्र पर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पांच सौ रुपए मांग लिए। जबकि इसकी निर्धारित फीस सिर्फ 50 रुपए थी। कुछ जगहों पर 2000 रुपये तक वसूले जाने की बात सामने आई है। इन्हीं सब बातों का उल्लेख पत्र में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक कांग्रेस के नेता ने ऐलान किया है कि अगर उपभोक्ताओं का शोषण नहीं रुका तो सड़क पर उतर कर विरोध किया जाएगा। साथ ही ऐसे लोगों को भी सामने लाया जाएगा जो यह वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed