फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कांग्रेस की कलह आलाकमान तक पहुंची, पांच दिसंबर को लल्लू अलीगढ़ आएंगे संगठन की समीक्षा के साथ ही बरौली और खैर विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे

कांग्रेस की कलह आलाकमान तक पहुंची, पांच दिसंबर को लल्लू अलीगढ़ आएंगे संगठन की समीक्षा के साथ ही बरौली और खैर विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह के कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में जाने और उसके बाद पार्टी के अंदर आपस में नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप को लेकर आलाकमान तक बात पहुंचाई गई है। हालात को देखते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू स्वयं 5 दिसंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं
विज्ञापन
रविवार को जिला अध्यक्ष ने जिला कोऑर्डिनेटर को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था। इसके बाद राजीव लीडर ने भी जिलाध्यक्ष के अधिकारों को लेकर सवाल उठाए थे। समाजवादी पार्टी में जाने वाले पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने भी संकेत दिए थे कि उनके साथ और भी कई बड़े स्थानीय कांग्रेसी नेता समाजवादी पार्टी में जा सकते हैं। इन सभी बातों को लेकर पार्टी में उथल-पुथल की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों में घटे घटनाक्रम के संबंध में कांग्रेस नेता राजीव लीडर ने भी प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू 5 दिसंबर को अलीगढ़ आकर कांग्रेस में संगठन स्तर पर समीक्षा बैठक करेंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक वह बरौली और खैर विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे, जिससे जमीनी स्तर से फीडबैक ज्यादा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस कांग्रेस के प्रभारी बोले चौधरी सुरेंद्र सिंह का निष्कासन हो अलीगढ़। अलीगढ़ की कांग्रेस कमेटी में हो रहे इस घटनाक्रम पर हाथरस कांग्रेस के प्रभारी ठाकुर दीपक सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि अलीगढ़ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह का मानसिक संतुलन पूरी तरीके से बिगड़ चुका है। वे पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। वह पूर्व सांसद के रिश्तेदार भी हैं इसलिए उनका समाजवादी पार्टी में जाना तय है। इन सभी कारणों के चलते उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मांग की है कि उनका भी निष्कासन किया जाए। ठाकुर दीपक सिंह ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि राजीव लीडर की पूरी निष्ठा कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिला मुख्यालय पर पार्टी हाईकमान के निर्देश पर तत्कालीन प्रदेश प्रभारी सचिव विद्युत चौधरी ने सभी पदाधिकारियों के समक्ष राजीव लीडर को जिला कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की थी। दीपक सिंह ने कांग्रेस हाईकमान से मांग की की पार्टी कमजोर करने वाले ऐसे जिलाध्यक्ष को तत्काल निष्कासित कर देना चाहिए।
आपसी मतभेदों को दूर करने की वकालत अलीगढ़। पार्टी में कुछ नेता मतभेदों को दूर रखने की वकालत भी कर रहे हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष यूथ कांग्रेस मोहम्मद जियाउद्दीन राही ने कहा है राजीव लीडर की पूरी निष्ठा कांग्रेस के साथ है। इस पर किसी को कोई शक नहीं है। उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अपना पूरा जीवन लगा दिया। कांग्रेस पार्टी इस समय बुरे दौर से गुजर रही है। इसलिए जिला अध्यक्ष सहित सभी पार्टी के पदाधिकारियों को एकजुट रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed