फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मंडी के अंदर मंडी शुल्क के विरोध में आज विधायक छर्रा व कोल को ज्ञापन देंगे व्यवसायी

मंडी के अंदर मंडी शुल्क के विरोध में आज विधायक छर्रा व कोल को ज्ञापन देंगे व्यवसायी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। मंडी के अंदर ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश बृहस्पतिवार को सतह पर आ गया। व्यापारियों ने धनीपुर मंडी में बैठक कर इस व्यवस्था पर आक्रोश जताया। समस्या को लेकर मंडी व्यवसाय शुक्रवार आज दोपहर 12 बजे विधायक छर्रा व विधायक कोल को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए गल्ला व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद लोधी ने कहा कि सरकार ने मंडी के बाहर तो मंडी शुल्क समाप्त कर दिया है लेकिन मंडी के अंदर ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क लग रहा है । इसका फायदा उठाकर प्राइवेट कंपनियां मंडी के बाहर ही किसानों का माल खरीद कर मोटा मुनाफा कमा रही हैं। इससे मंडी में किसानों की आवाजाही कम हो गई है तो राजस्व को भी क्षति पहुंच रही है। समस्या को लेकर मंडी व्यापारी शुक्रवार आज खैर विधायक रविंद्र पाल सिंह एवं कोल विधायक अनिल पाराशर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। इसकी एक कॉपी प्रमुख सचिव, डायरेक्टर मंडी व कृषि आयुक्त को भी भेजी जाएगी। इस मौके पर योगेंद्र पाल सिंह लालू, दयानंद गोयल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, मुकुट बिहारी लाल अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, सुनील कुमार, देवेंद्र कुमार, मनोज सिंह व मुनेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed