फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh based Surabhi raghav now in London and stuck in lock down. she describe the locals lives in the shadows of corona virus.

लंदन में लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 60 पाउंड का है जुर्माना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Aligarh based Surabhi raghav now in London and stuck in lock down. she describe the locals lives in the shadows of corona virus.
सुरभि अपने पति आयुष सिंह के साथ लंदन में - फोटो : AMAR UJALA
दीपक शर्मा
विज्ञापन
अलीगढ़ । पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते हुए लॉक डाउन में विदेशों में रह रहे लोग अपने परिवार के लिए बेहद चिंतित हैं। इंटरनेट के माध्यम से वह लगातार अपने परिवारों से संपर्क बनाए हुए हैं। अलीगढ़ के सासनी गेट की रहने वालीं सुरभि राघव इंग्लैंड के लंदन में रहती हैं और इस समय लॉक डाउन के चलते अपने घर में कैद होकर रह गई हैं। सुरभि राघव के पति आयुष सिंह लंदन में केपीएनजी कंपनी में काम करते हैं। सुरभि लंदन में कैनरी वार्फ कांपलेक्स में रहती हैं । फोन के माध्यम से सुरभि बताती हैं कि यहां पर 23 मार्च को 3 हफ्ते के लिए लॉक डाउन घोषित किया गया था। लेकिन जरूरी सामान की दुकानों को इससे मुक्त रखा गया था। यहां पर अब तक 50 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले प्रकाश में आ चुके हैं। 5000 लोगों की मौत भी हो चुकी है। यहां पर जनजीवन पूरी तरह ठहर गया है। घर से बाहर सिर्फ दो लोगों को एक स्थान पर मौजूद होने की अनुमति है और वह भी उचित दूरी पर। लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 60 पाउंड का जुर्माना किया जाता है । दिन में एक बार फिटनेस के लिए और वर्कआउट करने के लिए बाहर निकलने की अनुमति है लेकिन दो व्यक्तियों की पाबंदी उस पर भी लागू है। यहां पर सुपरमार्केट और लोकल स्टोर में खाद्य सामग्री के लिए लोग जाते हैं लेकिन कभी-कभी यहां पर भी किल्लत देखने को मिलती है। इस समय संकट को देखते हुए सरकार के साथ-साथ बड़े कॉरपोरेट घराने भी आगे आए हैं। यह कारपोरेट घराने नेशनल हेल्थ सर्विस को सपोर्ट भी कर रहे हैं। लोग यहां पर खाली समय में कुकिंग, रीडिंग और फिटनेस टिप्स के साथ अपना समय गुजार रहे हैं । लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। इस दौरान वह लोग जो भारत से हैं वह इंटरनेट के माध्यम से अपने-अपने परिवारों से जुड़े हैं। हम लोग यहां पर अलीगढ़ के संबंध में भी जानकारी लेते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed