{"_id":"5a5868334f1c1bae3f8b45d4","slug":"woman-sell-tea-in-mathura-for-study-of-daughter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरी पहचान मेरी लाडलीः ये हैं वाकई में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की ब्रांड एंबेसडर ","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
मेरी पहचान मेरी लाडलीः ये हैं वाकई में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की ब्रांड एंबेसडर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 16 Jan 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
मीना और उनकी बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीना कुमारी, उम्र 48 साल। चेहरे पर झुर्रियां और सफेद बाल। पति की मौत के बाद चाय की दुकान से ही चार बेटियों को काबिल बनाने में जुटी हैं। 14 साल हो गए इस संघर्ष को, बेटियां भी मां के अरमानों को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। शिक्षा के साथ पेंटिंग में भी महारथ हासिल कर ली हैं।
मथुरा के घीयामंडी में किराए की दुकान ही मीनाकुमारी के परिवार के लिए रहने का ठिकाना भी है। 14 साल पहले पति नरेंद्र कुमार वर्मा का साथ छूटा था, जब बड़ी बेटी दुर्गा नौ साल और सबसे छोटी बेटी किरन सिर्फ तीन माह की थी।
बाजार में चाय बेचकर मीना कुमारी ने अपनी चारों बेटियों को काबिल बनाने की ठानी। आज बड़ी बेटी दुर्गा बीएड कर रही है तो उससे छोटी अन्नू स्नातक की पढ़ाई कर रही है।

इन दोनों से छोटी दीपिका इंटर की छात्रा है, उसने हाईस्कूल की परीक्षा 74 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। दुर्गा और अन्नू पेंटिंग में मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान पुरस्कृत भी हो चुकी हैं।
जीवन के इस संघर्ष में थक रही मां के लिए चारों बेटियां सहारा भी बन रही हैं। स्कूल के बाद दीपिका और किरन बाजार में चाय बेचती हैं।
मीना कुमारी का कहना है कि बहुत मुश्किल हो रहा है बच्चियों को पढ़ाना। अब तो छात्रवृत्ति भी नहीं मिल पा रही है, महंगी फीस खाने-पीने का बजट भी बिगाड़ रही है। अब तो ये कुछ बन जाएगी, तभी काम चलेगा।

कमेंट
कमेंट X