फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police raid at the information of large number of employees working in private office

निजी ऑफिस में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के काम करने की सूचना पर पहुंची पुलिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Police raid at the information of large number of employees working in private office
आगरा। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 में एक ऑफिस पर बृहस्पतिवार को पुलिस पहुंच गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि अधिक संख्या में कर्मचारियों को बुलाया गया है। हालांकि प्रशासन से अनुमति के बाद ही कर्मचारी बुलाए गए थे। इस पर पुलिस वापस आ गई। बृहस्पतिवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली थी कि आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 स्थित एक कॉमर्शियल कांप्लेक्स में ऑफिस संचालित हो रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करने आ रहे हैं। इस पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंच गए। उन्होंने एक ऑफिस में जाकर पता किया। हालांकि संचालक का कहना था कि प्रशासन से अनुमति के बाद ही ऑफिस खोला गया है। यह ऑफिस आवश्यक सेवाओं के तहत खोला है। नियमानुसार कर्मचारियों को बुलाया गया है। इस पर एसपी सिटी वापस आ गए। उन्होंने 50 से ज्यादा कर्मचारियों से काम नहीं कराने की हिदायत भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed