फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lasye person effective Corona

बेपरवाहों की लापरवाही जरूरतमंदों पर पड़ रही भारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
lasye person effective Corona
- फोटो : AMAR UJALA
फिरोजाबाद। पुलिस प्रशासन द्वारा बेवजह फर्राटा भरने वालों पर अंकुश लगाने के लिए शहर से गांव की ओर जाने वाले संपर्क मार्गों पर बैरीकेडिंग लगा दिए हैं। लोगों को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। लेकिन इसका खामियाजा गांव से दवा आदि लेने के लिए शहर आने-जाने वालों को भुगतना पड़ रहा है। बेवजह इधर-उधर आने जाने वालों की बेपरवाही जरूरत मंदों व दवा आदि के लिए शहर आने वाले लोगों पर भारी पड़ रही है। बीमार परिजनों के लिए दवा लेेने शहर आने व दवा लेकर गांव वापस जाने वालों को पुलिस की सख्ती भारी सहनी पड़ रही है।शुक्रवार को कई लोगों ने फोन कर पुलिस की सख्ती की दास्तां बयां की। लोगों का आरोप है कि पुलिस गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल आने-जाने वालों को परेशान कर रही है।ऐसे ही एक मामले में जिला अस्पताल में डायलेसिस कराने आईं ज्योत्सना पत्नी संजीव कुमार निवासी चौबे जी का बाग को सेंट्रल चौराहा पर तैनात पुलिस कर्मियों ने जमकर हड़काया। एक अन्य मामले में फिरोजाबाद में मां की दवा लेने आए गौरव निवासी पिडसरा थाना शिकोहाबाद को पुलिस ने गांव वापस नहीं जाने दिया गया। गौरव सुबह से शाम तक इधर से उधर भटकने के बाद बामुश्किल अपने गांव पहुंचा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed