{"_id":"5e8050138ebc3e76ab744018","slug":"found-body-of-unknown-found-hanging-on-tree-sensation-in-village19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला का अज्ञात का शव, गांव में सनसनी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी। पटियाली। क्षेत्र के ग्राम मझोला जैथरा रेलवे फाटक के निकट आम के बाग़ में पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। उसका शव काफी पुराना लग रहा था, जिससे यह पहचान न हो सकी कि शव किसका है। ग्राम मझौला जैथरा रेलवे फाटक के निकट कुछ लोगों ने एक पेड़ से शव लटके हुए देखा। जब इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस शव होने की सूचना पर गांव पहुंची। शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। शव काफी पुराना लगा रहा था। उसकी स्थिति इतनी अधिक खराब थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल था। ग्रामीणों से पुलिस ने पूछताछ की और उसकी पहचान करने की कोशिश की। पुलिस को उसकी शिनाख्त करने में सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि शव किसी पुरुष का है। शव की स्थिति बेहद खराब होने के चलते शिनाख्त नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि शव लगभग 15 से 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।