फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fear in city after divya kidnapping

दिव्य के अपहरण से पूरे शहर में खौफ पार्को में पसरा सन्नाटा

Tue, 15 Mar 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
fear in city after divya kidnapping
fear in city - फोटो : अमर उजाला आगरा
अपराध नगरी बनती जा रही ताज नगरी में दिल को दहला देने वाली वारदात तो आए दिन होती रहती हैं लेकिन मासूम दिव्य के अपहरण ने शहरवासियों को कुछ ज्यादा ही खौफजदा कर दिया है। इतनी दहशत इसलिए फैली है क्योंकि  इस अपहरण मेंबदमाश दुस्साहस की तमाम सीमाएं पार कर गए।
विज्ञापन

अगर बच्चे घर के अंदर भी महफूज नहीं हैं, तो फिर कहां हैं? यह सवाल हर मां-बाप को खाए जा रहा है। इसी डर ने पार्को की रौनक छीन ली है। दिन भर की पढ़ाई के बाद शाम को सुकून पाने के लिए पार्को में खेलने वाले बच्चे घर के कैदी बनकर रह गए हैं। ट्यूशन भी जा रहे हैं, तो परिवार से कोई न कोई साथ भेजा रहा है।
विज्ञापन

बेहद सुरक्षित मानी जाने वाली गेटबंद कॉलोनियों में भी सिक्योरिटी के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पेश है रिपोर्ट....
सीन -1 स्थान : कमला नगर पार्क समय : शाम 4:30 बजे जी ब्लाक नटराज पार्क में शाम को बच्चों की भीड़ रहती है। सैंकड़ों बच्चे आते हैं। लेकिन इस समय मुश्किल से तीन-चार हैं। वे भी खेल नहीं रहें। उनकी मां साथ हैं। पास ही रहने वाली अनिता सिंह बता रही हैं, पहले कमला नगर से ही बिट्टू का अपहरण हुआ, अब मदिया कटरा से दिव्य का। हर कोई डर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें पार्क जाने से रोका जा रहा है।
सीन - 2 स्थान : महर्षिपुरम पार्क समय : शाम पांच बजे शाम को बच्चों से गुलजार रहने वाले इस पार्क में दो महिलाएं बैठी हैं बच्चों के साथ। पार्क में कोई खेल नहीं रहा है। पास ही केके नगर में रहने वाली रिंपी और नीतू सिंह बता रही हैं, दिव्य के अपहरण के चलते महिलाएं बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर रही हैं। जब तक बच्चा मिल नहीं जाता और पूरी बात सामने नहीं आ जाती, डर बना रहेगा।

सीन - 3 स्थान : सप्तऋषि अपार्टमेंट  समय : 5:30 बजे कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची अमर उजाला टीम को सिक्योरिटी गार्ड ने गेट पर ही रोक लिया। बताया, किसी को भी बगैर पूरी डिटेल लिए अंदर जाने से रोकने के निर्देश मिले हैं। सुपरवाइजर कृष्ण दत्त शर्मा ने बताया कि कॉलोनी के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और चौकस करने के लिए कहा है। इसलिए सभी 12 गार्ड को अलर्ट किया गया है। उन्हें हिदायत दी गई है कि कुछ भी गड़बड़ दिखते ही गेट बंद कर दें और पुलिस को सूचना दें।   और पुलिस को चेकिंग याद आई अगर रविवार को शहर में ठीक से चेकिंग चल रही होती, तो शायद दिव्य का अपहरण करने के बाद बदमाश उसे लेकर भाग न पाते। पुलिस की आंख वारदात के बाद खुली। सोमवार शाम मदिया कटरा रोड पर सख्ती से चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed