{"_id":"5f9d5bbb8ebc3e9c0416de3b","slug":"agra1604148155","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की परेड नए ग्राउंड कराने का होगा प्रयास","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गणतंत्र दिवस की परेड नए ग्राउंड कराने का होगा प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी की 13वीं सिटी लेवल एडवाइजरी फोरम की बैठक में परियोजना के अधिकारियों ने दी जानकारी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत मौजूदा परेड ग्राउंड को नए स्वरूप में तैयार किया जा रहा है, जहां इस साल गणतंत्र दिवस की परेड कराने का प्रयास किया जाएगा। स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की 13वीं बैठक में परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
स्मार्ट सिटी के राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में परियोजना के तहत किए जा रहे और प्रस्तावित कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। परियोजना अधिकारियों ने बताया कि अभी वाटर एटीएम, स्मार्ट शौचालय, स्मार्ट स्कूल, पलटन बाजार विकास, परेड ग्राउंड जीर्णोद्धार और आईसीसीसी परियोजनाओं के काम प्रगति पर है। परेड ग्राउंड के रिनोवेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। संभावना है कि 26 जनवरी से पहले इसे तैयार कर लिया जाएगा।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान शहर में लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले उसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभाग को देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे सड़क पर जाम और लोगों को अन्य परेशानियों से भी निजात मिलेगी। मेयर गामा ने कहा कि पलटन बाजार में परियोजना के काम के दौरान कई बार पेयजल लाइनें टूटी। जल संस्थान के अधिकारियों को अगर पहले से इसकी जानकारी दी जाए तो सावधानी के साथ काम किया जा सकता है। साथ ही किसी तरह की टूट-फूट होने पर उसकी जल्दी मरम्मत भी हो सकती है ताकि लोगों को परेशानी ना हो।
विज्ञापन
बैठक में विधायक खजान दास, स्मार्ट सिटी परियोजना के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिरीश गुणवंत, अपर नगर आयुक्त मोहन सिंह बर्निया, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता समेत पीडब्ल्यूडी, जल निगम, जल संस्थान, आरटीओ और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन