फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपा ने बदला देश का राजनीतिक परिदृश्य

भाजपा ने बदला देश का राजनीतिक परिदृश्य

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। भाजपा तपोवन मंडल के अंतर्गत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को शुभारंभ हुआ। समापन अवसर पर मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि भाजपा ने देश की राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल कर रख दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास की राजनीति की एक नई अवधारणा शुरू की है, जिसका उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है। दूसरे सत्र में बृजभूषण गैरोला ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के दायित्वों की जानकारी दी। तीसरे सत्र में हरीश डोरा ने सोशल मीडिया के उपयोग और व्यक्तित्व विकास को लेकर जानकारी साझा की। दिन के अंतिम सत्र में बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने अंत्योदय प्रयत्न की जानकारी दी। इस मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, मनीष बिष्ट, संजीव मल्होत्रा, मनोज कुकरेती, ईश्वर चंद्र पांडे, प्रशांत डोभाल, विजय गिरी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed