फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राज्य आंदोलनकारियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

राज्य आंदोलनकारियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
देहरादून। राज्य सरकार पर शहीद स्मारकों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए राज्य आंदोलनकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर ऋषिकेश स्थित शहीद स्मारक को तोड़ दिया गया है। अब स्मार्ट सिटी के नाम पर देहरादून के शहीद स्मारक को भी तोड़ने की तैयारी है। बुधवार को आंदोलनकारी संयुक्त परिषद, महिला मंच, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मोर्चा, नेताजी संघर्ष समिति आदि संगठनों के बैनर तले आंदोलनकारी इकट्ठा हुए और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पुतले को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों और आंदोलनकारियों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। उनको सम्मान देने के बजाय सरकार पहले से बने शहीद स्मारकों को भी तोड़ रही है। यह राज्य के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले शहीदों और आंदोलनकारियों का अपमान है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों को विश्वास में लिए बिना मनमानी कर रही है, जिससे उनमें रोष है। पुतला फूंकने वालों में नवनीत गुसाईं, सुरेश कुमार, विनोद असवाल, विपुल नौटियाल, प्रभात डंडरियाल, जगमोहन रावत, निर्मला बिष्ट, प्रमिला रावत, अरुणा थपलियाल, गीता नेगी, चिंतन सकलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed