फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राज्य आंदोलनकारियों और कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

राज्य आंदोलनकारियों और कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर आरटीजीएस घोटाले में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए राज्य आंदोलनकारियों और कांग्रेसियों ने बुधवार को उनका पुतला फूंका। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप, केंद्रीय अध्यक्ष हरिकिशन भट्ट, संयोजक मनीष नागपाल, मीडिया समिति के केंद्रीय अध्यक्ष नवीन जोशी के नेतृत्व में उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि आरटीजीएस घोटाले में लिप्त होने के आरोपों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी को देखते हुए मुख्यमंत्री को तुरंत अपना इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ तत्काल एफआइआर दर्ज कराए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी 30 अक्टूबर को गांधी पार्क में सत्याग्रह कर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करेंगे।
विज्ञापन
हरिकिशन भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को तोड़ दिया है। नवीन जोशी ने कहा कि अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले से साफ हो गया है कि अब भाजपा बहुत दिनों की मेहमान नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए भी कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस के राजेश चमोली, आनंद रावत, पूर्व विधायक राजकुमार, महेश जोशी, कमलेश रमन, हरीश पनेरु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed