{"_id":"5f7c6d5f8ebc3e9b7818279a","slug":"agra1601989983","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में सितंबर की गर्मी ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दून में सितंबर की गर्मी ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
देहरादून। राजधानी देहरादून में सितंबर महीने की गर्मी ने पिछले दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के स्तर तक पहुंच गया, जो पिछले साल के मुकाबले करीब करीब दो डिग्री तक ज्यादा है।
मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वर्ष 2018 और 2019 में दून में सितंबर महीने का अधिकतम तापमान 33 डिग्री से भी कम था। 2019 में पांच सितंबर को 32.2 और 2018 में एक सितंबर को 32.8 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जो उस साल सितंबर के सबसे अधिक था। हालांकि उससे पिछले साल 2017 में 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तक पहुंच गया था, जो पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा है। मंगलवार को पिछले 10 सालों के दौरान दूसरी बार दून में सितंबर महीने का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचा।
आज तक सितंबर महीने का सबसे गर्म दिन दो सितंबर 1901 को रहा था, जब दून में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 36.1 डिग्री तक पहुंच गया।
-
पिछले साल के मुकाबले सितंबर के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 10 साल में 2017 के बाद केवल दूसरी बार सितंबर महीने का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचा है। हालांकि धीरे-धीरे अब गर्मी कम होने लगेगी और मौसम में ठंडक बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विभाग