फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Saral Pension Yojana: इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको जीवन भर मिलेगी 12 हजार की पेंशन, जानें डिटेल्स

Thu, 14 Jul 2022 12:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 12:58 PM IST
विज्ञापन
Senior Citizen Pension Scheme to Invest Know LIC Saral Pension Yojana to Get 12000 Rupees Per Month
LIC Saral Pension Plan - फोटो : istock

LIC Saral Pension Yojana: आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस योजना का नाम सरल पेंशन प्लान है। अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छी स्कीम की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में एलआईसी का सरल पेंशन प्लान आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है। देश में करोड़ों लोग एलआईसी को एक सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर देखते हैं। एलआईसी की सरल पेंशन योजना में आपको एकमुश्त पैसों का निवेश करना होता है। उसके बाद आपको जीवन भर इस योजना के तहत पेंशन का लाभ मिलता है। वहीं अगर इस बीच बीमाधारक की मृत्यु होती है। इस स्थिति में पॉलिसीधारक द्वारा तय किए गए नॉमिनी को निवेश की राशि लौटा दी जाती है। एलआईसी सरल पेंशन योजना के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Senior Citizen Pension Scheme to Invest Know LIC Saral Pension Yojana to Get 12000 Rupees Per Month
LIC Saral Pension Plan - फोटो : istock

एलआईसी की इस स्कीम में 40 से 80 उम्र के बीच वाले लोग ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एलआईसी सरल पेंशन प्लान को आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर भी खरीद सकते हैं।

Senior Citizen Pension Scheme to Invest Know LIC Saral Pension Yojana to Get 12000 Rupees Per Month
LIC Saral Pension Plan - फोटो : iStock

एलआईसी सरल पेंशन प्लान में निवेश करने की अधिकतम सीमा को तय नहीं किया गया है। एलआईसी कैलकुलेटर के मुताबिक अगर आपकी उम्र 42 साल है। ऐसे में अगर आप 30 लाख रुपये की एन्यूटी को खरीदते हैं, तो आपको हर महीने 12,388 रुपये की पेंशन मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Senior Citizen Pension Scheme to Invest Know LIC Saral Pension Yojana to Get 12000 Rupees Per Month
LIC Saral Pension Plan - फोटो : iStock

इस स्कीम में आप एकमुश्त निवेश करने के बाद सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक आधार पर पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। एलआईसी सरल पेंशन स्कीम में निवेश करने के बाद आप लोन की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Senior Citizen Pension Scheme to Invest Know LIC Saral Pension Yojana to Get 12000 Rupees Per Month
LIC Saral Pension Plan - फोटो : istock

इस पॉलिसी को खरीदते वक्त आपको स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed