IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में घूम आइए केरल की ये खूबसूरत जगहें, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज
IRCTC Kerala Tour Package: केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण देश दुनिया में जाना जाता है। यहां के बैकवाटर्स और खूबसूरत समुद्री तटों के कहने ही क्या? इसके अलावा केरल के खूबसूरत हिल स्टेशन देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं।
विस्तार
IRCTC Kerala Tour Package: आईआरसीटीसी आपको केरल की कुछ खूबसूरत जगहों पर घूमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको केरल में कोचीन / मुन्नार / थेक्कडी / कुमारकोम में घुमाया जाएगा। केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण देश दुनिया में जाना जाता है। यहां के बैकवाटर्स और खूबसूरत समुद्री तटों के कहने ही क्या? इसके अलावा केरल के खूबसूरत हिल स्टेशन देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं।
केरल अपनी संस्कृति, मसालेदार भोजन के लिए भी विश्वभर में काफी प्रसिद्ध है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत केरल में घूमने जरूर जाना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घूमने को मिलेगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 21 जनवरी, 2025 को कोलकाता से हो रही है। इस पैकेज का नाम KERALA-GODS OWN COUNTRY है।
IRCTC Tour Package: जाना चाहते हैं महाकुंभ, तो आईआरसीटीसी लाया है सस्ता टूर पैकेज, इतना है किराया
इस पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी। इसका पैकेज कोड EHA009I है। यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सभी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा आपके रुकने के लिए होटल की व्यवस्था भी की जाएगी। इस पैकेज के अंतर्गत आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर आपको 66,200 रुपये किराये के रूप में देने हैं। अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 53,310 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 51,650 रुपये है।