फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की बात: जल्दी खत्म हो जाती है आपके रसोई सिलेंडर की गैस, तो इन टिप्स को अपनाएं

Sat, 05 Feb 2022 11:44 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 05 Feb 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
How to use gas cylinder for a long time utility news in hindi
जल्दी खत्म हो जाती है आपके रसोई सिलेंडर की गैस, तो इन टिप्स को अपनाएं - फोटो : Istock

भारत में बड़े पैमाने पर एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है। भारत सरकार ने घर घर तक गैस सिलेंडर को पहुंचाने के लिए उज्जवला योजना की शुरुआत कर रखी है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश में रहने वाले गरीब लोगों तक रसोई गैस सिलेंडर को पहुंचाना है। एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय लोगों की आम शिकायत यह रहती है कि उनके सिलेंडर की गैस जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसे में लोग गैस सिलेंडर को लंबे समय तक चलाने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं, पर निष्कर्ष कुछ खास नहीं निकलता। आज की इस महंगाई के दौर में गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, उसके बाद ही आपका सिलेंडर लंबे समय तक चलेगा और आपकी अच्छी खासी बचत होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में, जिनको अपनाकर आप लंबे समय तक अपने गैस सिलेंडर का उपयोग कर सकते हैं -

How to use gas cylinder for a long time utility news in hindi
जल्दी खत्म हो जाती है आपके रसोई सिलेंडर की गैस, तो इन टिप्स को अपनाएं - फोटो : Istock

अक्सर लोग ठंड के मौसम में पानी को गर्म करने के लिए गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। कोशिश करें कि जब भी आप पानी को गैस पर गर्म करें। उस समय पानी को एक प्लेट या किसी चीज के जरिए ऊपर से ढक दें। इससे आपका पानी जल्द गर्म हो जाएगा और गैस की खपत भी कम होगी। 

How to use gas cylinder for a long time utility news in hindi
जल्दी खत्म हो जाती है आपके रसोई सिलेंडर की गैस, तो इन टिप्स को अपनाएं - फोटो : Istock

इसके अलावा आप पानी को गर्म करने के लिए बाजार से इलेक्ट्रिक रॉड भी खरीद सकते हैं। इलेक्ट्रिक रॉड को उपयोग में लाने के बाद आपके गैस की ज्यादा खपत नहीं होगी और आप लंबे समय तक अपने रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to use gas cylinder for a long time utility news in hindi
जल्दी खत्म हो जाती है आपके रसोई सिलेंडर की गैस, तो इन टिप्स को अपनाएं - फोटो : Istock

खाना धीमीं आंच पर पकाने से भी गैस सिलेंडर लंबे समय तक चलता है। इसके अलावा धीमीं आंच पर खाना पकाने से खाने का पोषक तत्व भी बना रहता है। धीमीं आंच पर खाना पकाने के कई फायदे होते हैं।

विज्ञापन
How to use gas cylinder for a long time utility news in hindi
जल्दी खत्म हो जाती है आपके रसोई सिलेंडर की गैस, तो इन टिप्स को अपनाएं - फोटो : Istock

खाना बनाते वक्त उसे ढांक कर ही पकाएं। खाना ढांक कर पकाने से वह जल्दी पक जाता है। गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय आपको उसका इस्तेमाल अनावश्यक कार्यों के लिए नहीं करना चाहिए। गैर जरूरी कार्यों के लिए गैस सिलेंडर को उपयोग में लाने से भी वह जल्दी खत्म हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed