{"_id":"6561f1f8d4c0ec9b8e084483","slug":"government-give-3-lakh-rupee-loan-under-pm-vishwakarma-yojna-without-guarantee-for-these-18-trades-2023-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Vishwakarma Yojana: इन लोगों को बिना गारंटी तीन लाख का लोन दे रही सरकार, लगेगा सिर्फ इतना ब्याज","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Vishwakarma Yojana: इन लोगों को बिना गारंटी तीन लाख का लोन दे रही सरकार, लगेगा सिर्फ इतना ब्याज
Sat, 25 Nov 2023 06:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 25 Nov 2023 06:51 PM IST
सार
सरकार की तरफ से विश्वकर्मा योजना के तहत सुनार, लोहार, नाई और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल रखने वाले कारीगरों कई फायदे दिए जाएंगे। सरकार ने इस योजना में 18 पारंपरिक कौशल वाले व्यवसायों को शामिल किया है।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PM Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने 73वें जन्मदिन के मौके पर 'पीएम विश्वकर्मा योजना' (PM Vishwakarma Yojana) की शुरुआत की थी। अगर कोई अपना व्यापार शुरू करना चाहता है, तो उसे सरकार की इस योजना के तहत 3 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिलेगा। हालांकि, सरकार ने इसके लिए 18 ट्रेड्स से तय किए हैं, जिसे लाभार्थी जुड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन
क्या है विश्वकर्मा योजना?
सरकार की तरफ से विश्वकर्मा योजना के तहत सुनार, लोहार, नाई और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल रखने वाले कारीगरों को कई फायदे दिए जाएंगे। सरकार ने इस योजना में 18 पारंपरिक कौशल वाले व्यवसायों को शामिल किया है। इससे देशभर में मौजूद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
दो चरणों में मिलेगा लोन
सबसे बड़ा फायदा यह है कि कोई कौशल रखने वाला व्यक्ति पैसों की कमी से अपना व्यापार नहीं शुरू कर पा रहा है, तो इस योजना के तहत वह लोन के लिए आवेदन कर सकता है। इस योजना के तहत लाभार्थी को तीन लाख का लोन दिया जाएगा। पहले चरण में कारोबार को शुरू करने के लिए एक लाख रुपये का लोन मिलेगा और इसके बाद उसे बढ़ाने के लिए दूसरे चरण में दो लाख तक का लोन ले सकते हैं। यह लोन सिर्फ पांच फीसदी की ब्याज पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
EPFO: अगर आपकी कंपनी पीएफ के पैसे काटने के बाद नहीं कर रही खाते में जमा, तो यहां करें शिकायत
इस योजना में तय 18 ट्रेड में लोगों के कौशल को और बेहतर करने के लिए मास्टर ट्रेनरों द्वारा ट्रेनिंग भी दी जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके साथ ही 500 रुपये प्रतिदिन स्टाइपेंड भी मिलेगी। इसमें लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड, बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग से जुड़े स्किल अपग्रेडेशन, 15,000 रुपये का टूलकिट प्रोत्साहन, डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए इन्सेंटिंव मिलेगा।
PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार के सभी सदस्य उठा सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ, जानिए नियम
इन 18 काम करने वाले लोगों को मिलेगा लोन
कारपेंटर (बढ़ई)
नाव बनाने वाले
लोहार
ताला बनाने वाले
सुनार
मिट्टी के बर्तन बनाने वाले (कुम्हार)
मूर्तिकार
राज मिस्त्री
मछली का जाल बनाने वाले
टूल किट निर्माता
पत्थर तोड़ने वाले
मोची/जूता कारीगर
टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
गुड़िया और अन्य खिलौना निर्माता (पारंपरिक)
नाई
माला बनाने वाले,
धोबी
दर्जी