फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   third largest airport of Prayagraj province in the number of passengers and aircraft traffic

Prayagraj Airport : यात्रियों और विमानों की आवागमन संख्या में प्रयागराज सूबे का तीसरा बड़ा एयरपोर्ट

Fri, 14 Jul 2023 03:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 03:26 PM IST
सार

प्रयागराज एयरपोर्ट का उद्घाटन वर्ष 2019 में लगे कुंभ मेले के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 दिसंबर 2018 को किया था। महज 54 माह के सफर में ही प्रयागराज एयरपोर्ट में 20.50 लाख यात्रियों का आवागमन हो चुका है। इस अवधि में 26583 विमानों की आवाजाही हो चुकी है।

विज्ञापन
third largest airport of Prayagraj province in the number of passengers and aircraft traffic
flight - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट सूबे का तीसरा ऐसा एयरपोर्ट हो गया है, जहां 20 लाख से ज्यादा हवाई यात्रियों ने सफर किया। यहां से एक भी इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं है। प्रदेश में सिर्फ घरेलू उड़ान संचालित करने वाले एयरपोर्ट में यात्रियों की आवाजाही में प्रयागराज नंबर एक पर है। प्रदेश में लखनऊ और वाराणसी ही ऐसे एयरपोर्ट हैं जो विमान एवं यात्रियों की संख्या में प्रयागराज से आगे है, लेकिन यह दोनों इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं।

विज्ञापन


प्रयागराज एयरपोर्ट का उद्घाटन वर्ष 2019 में लगे कुंभ मेले के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 दिसंबर 2018 को किया था। महज 54 माह के सफर में ही प्रयागराज एयरपोर्ट में 20.50 लाख यात्रियों का आवागमन हो चुका है। इस अवधि में 26583 विमानों की आवाजाही हो चुकी है। यात्रियों और विमानों की आवागमन संख्या में प्रयागराज सूबे का तीसरा बड़ा एयरपोर्ट है।
विज्ञापन


प्रयागराज का है देश के 12 शहरों से सीधा हवाई संपर्क

प्रयागराज एयरपोर्ट का अब तक देश के 12 शहरों से सीधा हवाई संपर्क हो चुका है। यहां से एलाइंस एयर द्वारा दिल्ली, बिलासपुर, देहरादून और कोलकाता की सीधी फ्लाइट संचालित की जा रही है। इसके अलावा इंडिगो द्वारा यहां से मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, भुवनेश्वर, पुणे, रायपुर, भोपाल, इंदौर, लखनऊ, देहरादून के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष शुरुआती छह माह में तीन लाख ने भरी उड़ान
इस वर्ष के शुरुआती छह माह जनवरी 23 से जून 23 तक यहां 3.16 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की। इस अवधि में यहां 3924 विमानों की आवाजाही हुई। एयरपोर्ट निर्माण के बाद यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब एयरपोर्ट का विस्तार भी होने जा रहा है। महाकुंभ तक यहां से कुछ और शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी। - आरआर पांडेय, निदेशक, प्रयागराज एयरपोर्ट।

हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी अब हवाई जहाज में सफर कर रहा है। प्रयागराज देश का महत्वपूर्ण शहर है। यहां से जयपुर, गुवाहाटी, जम्मू, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद की भी फ्लाइट शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है। - केशरी देवी पटेल, सांसद एवं अध्यक्ष प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed