फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The second shot hit him in the truck parked, the death of a father and son

खड़े ट्रक में दूसरे ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

Sun, 26 Jun 2016 01:41 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sun, 26 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
The second shot hit him in the truck parked, the death of a father and son
जीटी रोड पर पिता-पुत्र के सड़क दुर्घटना में मौत के बाद नवधन गांव में उनके घर में उमड़ी भीड़।
 ऊंज थानाक्षेत्र के वहिदा उपकेंद्र के सामने जीटी रोड पर शनिवार को सुबह छह बजे खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे आगे बढ़े ट्रक ने वाहन के इंतजार में खड़े पिता-पुत्र को रौंद दिया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रक एक गुमटी और रिहायशी कच्चे मकान को क्षतिग्रस्त करते हुए पलट गया। दुर्घटना के बाद दोनों ट्रकों के चालक मौके से फरार हो गए। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

नवधन गांव निवासी विनोद कुमार (48) का बेटा विकास (20) शनिवार को सूरत जा रहा था। बस पर बैठाने के लिए वह जीटी रोड पर उसे लेकर आए। जीटी रोड के किनारे खड़े आलू लदे ट्रक यूपी 67 टी 0722 के समीप खड़े होकर बस का इंतजार करने लगे। उसी दौरान वाराणसी से इलाहाबाद की तरफ जा रहे चाय लदे ट्रक बीपी 06 क्यू 5781 ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इससे खड़ा ट्रक आगे बढ़ गया और पिता-पुत्र उसकी चपेट में आ गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ढलान होने से ट्रक बस्ती की ओर बढ़ा और सभापति की गुमटी और राजदेव के रिहायशी मकान को क्षतिग्रस्त कर पलट गया। अचानक हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि दोनों ट्रक को थाने लेकर गई। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद दोनों ट्रक के चालक और खलासी मौका देखकर वहां से भागने में सफल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed