तुर्की में विकिपीडिया समेत कई टीवी, रेडियो कार्यक्रमों पर लगी रोक

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Mon, 01 May 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
turkey bans wikipedia, tv and radio programs

    तुर्की सरकार ने देश में विकिपीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। माना जा रहा है कि ऑनलाइन एन्साइक्लोपीडिया विकिपीडिया पर की गई कार्रवाई एक प्रशासनिक कदम है। बीबीसी से मिली रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने विकिपीडिया पर रोक क्यों लगाई है, इसका कारण अभी साफ नहीं है। विकिपीडिया के साथ-साथ सरकार ने कुछ रेडियो और टीवी कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई है। सरकार ने मित्र और जीवनसाथी ढूंढ़ने संबंधी कार्यक्रमों पर रोक लगाई है।

    इस मामले पर तुर्कि के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्राधिकरण का कहना है कि तकनीकि विश्लेषण और कानूनी मसले पर विचार विमर्श के बाद सरकार ने वेबसाइट के खिलाफ यह कदम उठाया है। इस प्रतिबंध लगाने के पिछे का कारण पुछने पर प्राधिकरण ने कोई खास वजह नहीं बताई। तुर्की मीडिया का कहना है कि सरकार के इस अस्थायी आदेश को आने वाले कुछ दिनों में अदालती आदेश के रूप में पेश करेगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : ऐसे रिकॉर्ड करें अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन की स्क्रीन

    तुर्की प्रशासन इससे पहले भी इंटरनेट पर बैन लगा चुका है। देश में बडे़ पैमाने पर विरोध प्रदर्शन या आतंकी हमले की स्थिति में भी फेसबुक और ट्विटर सहित कई लोकप्रिय सोशल मीडिया पर बैन लगाया जा चुका है। विकिपीडिया पर प्रतिबंध की बात पता चलने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर तुर्की राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन की निंदा की। लोगों का कहना है कि राष्ट्रपति एर्दोगन ने विकिपीडिया पेज पर अपनी आलोचनाओं को दबाने के लिए यह कदम उठाया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें