एयरटेल की टक्कर में Idea ने पेश किया 105 जीबी डाटा वाला प्लान

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 May 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
Idea Cellular Now Offers 135GB 4G Data at Rs. 497 Against airtel plan
मोबाइल

    देश में टैरिफ वार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जियो के धन धना धन ऑफर के बाद जिस तरह एयरटेल ने 244 रुपये से लेकर 1,198 रुपये के प्लान पेश किए, उसके बाद अब देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी आइडिया सेल्युलर ने भी रोज 1.5 जीबी 4जी डाटा वाला प्लाने पेश किया है जिसकी वैधता 70 दिनों की है।

    ये भी पढ़ें- Airtel लाया अनलिमिटेड कॉलिंग/डाटा वाला कॉम्बो पै

    क्या है रोज 1.5 जीबी डाटा वाला प्लान ?

    आइडिया
    आइडिया

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह प्लान 499 रुपये का है। इस प्लान के तहत 70 दिनों तक रोज 1.5 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। साथ ही आइडिया से आइडिया के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग होगी, जबकि दूसरे नेटवर्क पर 3,000 मिनट कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान की वैधता 70 दिनों की है। दूसरे नेटवर्क पर 3,000 मिनट पूरे होने के बाद स्टैंडर्ड रेट्स अप्लाई होंगे। हालांकि यह प्लान आइडिया के कुछ चुनिंदा प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। इसके लिए ग्राहकों के पास मैसेज आ रहे हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में एयरटेल ने भी 499 रुपये का प्लान पेश किया है जिसके तहत 1.25 जीबी डाटा रोज दिया जा रहा है। साथ में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग है और प्लान की वैधता 56 दिनों की है। इसके अलावा एयरटेल ने 244 रुपये से लेकर 1,198 रुपये तक के प्लान भी रिलीज किए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें