पांच ऐसे स्मार्टफोन, कीमत 5000 रुपये से कम लेकिन 4जी का है दम

डिजिटल इंडिया के इस दौर में स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत बनता जा रहा है। हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना चाहता है लेकिन एक अच्छे स्मार्टफोन के लिए अच्छे बजट की भी जरूरत होती है। कम बजट में 4जी सपोर्ट वाला दमदार स्मार्टफोन खरीद पाना एक चुनौतीपूर्ण काम है। हम आपके इस काम को आसान बनाते हैं। आपको बताते हैं 5 हजार रुपये के बजट में 4जी सुविधा से लैस स्मार्टफोन के बारे में।

इंटेक्स ऐक्वा 5.5 वीआर
इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, 2800 एमएएच की बैटरी, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6, 4जी वीओएलटीई के साथ आता है। फोन की कीमत 5,099 रुपये है।

स्वाइप कोनेक्ट स्टार
स्वाइप का ये स्मार्टफोन 1 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन 4 इंच के टच डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर व 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन की कीमत 3,799 रुपये है।