148 रुपये में 70GB डाटा, यह कंपनी ला रही है नया प्लान

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 May 2017 05:19 PM IST
RCom to Launch New FR 148 Plan Offering 70GB of 4G Data for 70 Days
R Com

    अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन एक नया धांसू प्लान ला रही है। इस प्लान की डिटेल रिटेलर्स को भी भेजी जा रही है। आंध्रप्रदेश सर्किल से कुछ रिटेलर्स के मुताबिक आर कॉम 148 रुपये का पहला रिचार्ज प्लान लॉन्च कर रही है।

    148 रुपये के पहले रिचार्ज कराने वाले नए ग्राह को 70 दिनों की वैधता के साथ रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा, लेकिन इस प्लान के तहत किसी प्रकार की कॉलिंग की कोई सुविधा नहीं मिलेगी। वैसे नए ग्राहकों के लिए कॉलिंग रेट 25 पैसे प्रति मिनट होगी। इस प्लान के तहत 50 रुपये का टॉकटाइम भी मिलेगा, हालांकि यह प्लान केवल तेलंगाना और आंध्रप्रदेश सर्किल के लिए ही है।

    ये भी पढ़ें - एयरटेल की टक्कर में Idea ने पेश किया 105 जीबी डाटा वाला प्लान

    148 रुपये वाले प्लान लॉन्च करने से पहले कंपनी ने दो नए प्लान पेश कर दिए हैं। पहला प्लान 54 रुपये का पहला रिचार्ज वाला है और दूसरा 61 रुपये का पहला रिचार्ज वाला प्लान है। 54 रुपये वाले प्लान में 28 दिन के लिए 28 जीबी 4जी डाटा मिलेगा और रिलायंस के नेटवर्क पर 10 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग हो सकेगी, जबकि दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग रेट 25 पैसे प्रति मिनट होगी।

    वहीं 61 रुपये वाले प्लान में भी 28 दिनों की वैधता के साथ 28 जीबी डाटा मिलेगा, लेकिन इसमें रिलायंस टू रिलायंस कॉलिंग 1 पैसा प्रति 6 सेकेंड की दर से होगी और दूसरे नेटवर्क पर 1 पैसे प्रति 2 सेकेंड की दर से होगी। ये तीनों प्लान केवल नए यूजर्स के लिए ही है।

    बता दें कि इससे पहले हाल ही में आइडिया ने 499 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें 70 दिनों के लिए 105 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसमें प्रतिदन 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही आइडिया से आइडिया के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग होगी, जबकि दूसरे नेटवर्क पर 3,000 मिनट कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान की वैधता 70 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें