Tech Tips: स्मार्ट रिंग खरीदने से पहले इन पांच बातों का रखें ख्याल, नहीं तो बर्बाद होंगे पैसे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Jul 2025 02:29 PM IST
सार

स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड की तरह, स्मार्ट रिंग भी आपके हृदय गति, नींद की गुणवत्ता, एक्टिविटी लेवल और अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी डेटा को ट्रैक करती है, हालांकि, इसे खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है ताकि आप अपने पैसों की बर्बादी ना हो।

विज्ञापन
Keep these five things in mind before buying a smart ring, otherwise your money will be wasted
SMART RING - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज की डिजिटल दुनिया में स्मार्ट रिंग एक नया और स्टाइलिश वियरेबल गैजेट बनकर उभरी है। यह न केवल आपकी फिटनेस और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देता है, बल्कि आपके रोजमर्रा के जीवन को भी स्मार्ट बनाता है। स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड की तरह, स्मार्ट रिंग भी आपके हृदय गति, नींद की गुणवत्ता, एक्टिविटी लेवल और अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी डेटा को ट्रैक करती है, हालांकि, इसे खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है ताकि आप अपने पैसों की बर्बादी ना हो।

    सबसे पहले यह तय करें कि आप स्मार्ट रिंग का उपयोग किस उद्देश्य के लिए करना चाहते हैं जैसे फिटनेस ट्रैकिंग, हेल्थ मॉनिटरिंग या नोटिफिकेशन अलर्ट आदि। यह सोचकर ना कभी भी स्मार्ट रिंग ना खरीदें क्योंकि आपके दोस्त के पास भी है।

    विज्ञापन

    रिंग में मौजूद सेंसर जैसे हार्ट रेट, SpO2, स्लीप ट्रैकिंग और एक्टिविटी सेंसर कितने सटीक और उन्नत हैं, इसकी जानकारी लें। इसके अलावा यह भी चेक करें कि हेल्थ फीचर्स को किसी हेल्थ संस्था ने सर्टिफाइड किया है या नहीं। हेल्थ फीचर्स के लिए आमतौर पर एफडीए का सर्टिफिकेशन मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें