Gemini: अब जेमिनी एप में भी Veo 3 का सपोर्ट, एक क्लिक में फोटो से बना सकेंगे वीडियो
ये वीडियो क्लिप्स ऑडियो के साथ होंगी और इन्हें Gemini एप में डायरेक्ट जनरेट किया जा सकता है। Google ने कहा, “आप इस फीचर के जरिए रोजमर्रा की चीजों को एनिमेट कर सकते हैं, अपनी ड्रॉइंग और पेंटिंग्स को जीवन दे सकते हैं, या नेचर सीन में मूवमेंट जोड़ सकते हैं।”

विस्तार
Google ने मई 2025 में आयोजित I/O इवेंट के दौरान Veo 3 मॉडल की घोषणा की थी, जो वीडियो जनरेशन के क्षेत्र में एक बड़ा कदम था। अब, इस AI मॉडल को और अधिक उपयोगी बनाते हुए, Google ने Gemini एप में इमेज टू वीडियो जेनरेशन फीचर लॉन्च कर दिया है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स केवल एक फोटो से भी वीडियो बना सकते हैं।
इस नए फीचर के जरिए Google AI Ultra और Google AI Pro प्लान यूजर्स प्रतिदिन 3 वीडियो क्लिप्स (प्रत्येक 8 सेकंड की) बना सकते हैं यानी यह एक पेड सर्विस है। आपको कम से कम हर महीने 1950 रुपये खर्च करने होंगे। ये वीडियो क्लिप्स ऑडियो के साथ होंगी और इन्हें Gemini एप में डायरेक्ट जनरेट किया जा सकता है। Google ने कहा, “आप इस फीचर के जरिए रोजमर्रा की चीजों को एनिमेट कर सकते हैं, अपनी ड्रॉइंग और पेंटिंग्स को जीवन दे सकते हैं, या नेचर सीन में मूवमेंट जोड़ सकते हैं।”
- Gemini एप खोलें और प्रॉम्प्ट बॉक्स के टूलबार से "Videos" विकल्प चुनें।
- अपनी फोटो गैलरी से कोई एक इमेज चुनें।
- Gemini को उस इमेज पर आधारित वीडियो बनाने के लिए डिटेल इंस्ट्रक्शन दें जैसे किस तरह का एनिमेशन चाहिए, बैकग्राउंड क्या हो, ऑडियो क्या लगे आदि।
- कुछ ही मिनटों में Gemini उस स्थिर इमेज को एक डायनामिक वीडियो में बदल देगा।
- Perplexity: कंपनी ने लॉन्च AI वेब ब्राउजर, मिलेगा इन-बिल्ट साइडबार असिस्टेंट
- नीति आयोग रिपोर्ट: राज्य सरकारों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषदों को पर्याप्त वित्तीय संसाधन देने चाहिए
- Tech Tips: क्रोमबुक को लेकर हैं ये अफवाहें, खरीदने से पहले जरूर जानें आठ सच
- OpenAI Browser: लॉन्चिंग के लिए तैयार है ओपनएआई का ब्राइजर, क्या लद जाएंगे गूगल क्रोम के दिन?