अगर ऐसा किया तो हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा आपका फेसबुक अकाउंट

amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Sun, 07 May 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
using these steps you can delete your facebook account permanently
फेसबुक - फोटो : Skit Hub

    आपने अगर फेसबुक से हमेशा के लिए बॉय-बॉय करने का निश्चय कर लिया है और अपने फेसबुक अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट करना चाहते हैं, तो हम आपको आज बताएंगे कि अपने फेसबुक अकाउंट को कैसे डिलीट करें। हालांकि अकाउंट डिलीट करने से पहले हम आपको ये जरूर बता दें कि एक बार अगर आपने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया तो आप इसे कभी रिएक्टीवेट नहीं कर सकेंगे। आपके फेसबुक अकाउंट पर मौजूद सभी जानकारी भी हमेशा के लिए डिलीट हो जाएंगी।

    फेसबुक डिलीट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

    विज्ञापन

    1.

    सबसे पहले फेसबुक लॉगइन करें और सेटिंग पर जाएं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2.

    अब जनर्ल अकाउंट सेटिंग पर क्लिक करें, इसके बाद आप क्लिक करके अपने फेसबुक डाटा की एक कॉपी बना लें।

    3.

    https://www.facebook.com/help/delete_account दी गई लिंक पर क्लिक करें और डिलीट माई अकाउंट विकल्प को चुने।

    4.

    एक बार अगर आपने यह कर दिया तो आपसे आपका फेसबुक लॉगइन पासवर्ड और कैपचा कोड डालकर फाइनल कनफर्मेसन का विकल्प आएगा।

    इसके बाद आपको फेसबुक की ओर से नोटिफिकेशन आएगा कि आपका अकाउंट डिलीट करने के लिए सेड्यूल कर दिया गया है और अकाउंट 14 दिनों में हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा। अगर आप इन 14 दिनों में अपना मन बदलते हैं तो आप कभी भी लॉगइन कर अकाउंट डिलीट की रिक्वेसट कैंसल कर सकते हैं। बता दें कि आपके अकाउंट से संबंधित सभी डिटेल डिलीट होने में 90 दिन लगेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें