फेसबुक इस काम के लिए दे रहा 3000 लोगों को नौकरी

फेसबुक इन दिनों 3,000 नए लोगों को वेबसाइट के लिए हायर कर रहा है। इन लोगों को खास तौर पर उग्र लेख, बाल शोषण और खुद को नुकसान पहुचाने वाले वीडियो या अन्य कंटेंट को ब्रॉडकास्ट होने से रोकना होगा। फेसबुक के फाउंडर और चीफ एक्जक्यूटिव मार्क जुकरबर्ग का कहना है कि फेसबुक पर शेयर हो रहे वीडियो में किसी व्यक्ति को खुद को नुकसान पहुंचाते हुए देखना या किसी और को नुकसान पहुचाते हुए देखना बेहद दर्दनाक है।
हम इस प्रकार के वीडियो को फेसबुक से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस कदम को फेसबुक पर लाइव किए जा रहे मर्डर और आत्महत्या के वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने से है। फेसबुक पर पिछले महीने एक व्यक्ति ने हत्या का वीडियो लाइव किया था। इससे पहले एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव कर अपनी बेटी की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली थी।
ये भी पढ़ें : आईफोन के 5 आसान और अनोखे ट्रिक्स, जो आप नहीं जानते होंगे
जुकरबर्ग ने कहा कि ये 3000 नए लोग पहले से मौजूद 4,500 लोगों की टीम को ज्वाइन करेंगे। जिससे फेसबुक पर मौजूद ऐसे कंटेंट को हटाया जा सके। फेसबुक पर अपने एक पोस्ट में जुकरबर्ग ने कहा कि हम कंटेंट की रिपोर्ट को लेकर जल्द ही नया टूल लाने वाले हैं। जिससे सभी पोस्ट की रिपोर्ट मैनेज की जा सके।