फेसबुक ने भारत में शुरू किया एक्सप्रेस वाई-फाई

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 04 May 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
facebook launched express wifi in india

    लंबे समय से चल रही टेस्टिंग के बाद फेसबुक ने गुरुवार को देश में व्यवसायिक तौर पर एक्सप्रेस वाई-फाई लॉन्च कर दिया। एक्सप्रेस वाई-फाई के लॉन्चिंग के मौके पर फेसबुक ने बताया कि कंपनी 2015 से इंटरनेट सेवा देने वाले कई प्रोवाइडर्स के साथ मिलकर इस सर्विस की टेस्टिंग कर रही थी।

    अब इस सेवा को उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान और मेघालय में करीब 700 हॉटस्पॉट के जरिए व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध करा दिया गया है। इस सेवा के साथ ही फेसबुक ने एयरटेल के साथ अपनी साझेदारी का ऐलान भी कर दिया है। कंपनी अगले कुछ महीनों में एयरटेल के साथ मिलकर देशभर में 20,000 नए एक्सप्रेस वाई फाई हॉटस्पॉट लॉन्च करेगी।

    विज्ञापन

    जिन राज्यों में कंपनी ने इस सेवा को शुरू किया है, उन्में अभी एयरजल्दी, तिकोना, एसएमईएस जैसे इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर हैं। कंपनी ने ये भी बताया कि एक्सप्रेस वाई-फाई कनेक्टिविटी अभी भारत, इंडोनेशिया, केन्या, नाइजीरिया और तंजानिया में काम कर रही है। फेसबुक ने जानकारी दी की साइनअप कर कोई भी एक्सप्रेस वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकता है। इसके लिए यूजर को तय पैक रिटेलर से खरीदना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें