JIO सिम टूट या खो गया है तो डोंट वरी, यहां मिल जाएगा

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Sun, 07 May 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
these stores will provide you replacement of your damaged jio sim

    पिछले कुछ दिनों में कई रिपोर्ट सामने आई हैं, जिनमें पता चला है कि ज्यादातर जियो यूजर्स इस सिम का इस्तेमाल दूसरे सिम के रूप में करते हैं। ये बात कितनी सच है ये तो हम नहीं जानते लेकिन जियो की सिम से जुड़ी एक बड़ी दिक्कत का हल हम आज आपके लिए लाए हैं।

    अगर कभी आपका जियो सिम किसी प्रकार से खराब हो जाए या टूट जाए या फिर कहीं खो जाए तो आप क्या करेंगे। हममें से ज्यादातर लोग नया सिम कार्ड लेने जियो स्टोर, डिजिटल एक्सप्रेस मिनी स्टोर या रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाएंगे। अगर हम ये कहें कि इनमें से कोई भी स्टोर जियो सिम का रिप्लेसमेंट देता ही नहीं है, तो इस स्थिति में आप क्या करेंगे। आपकी इस समस्या का हल हमारे पास है।

    विज्ञापन

    दरअसल ये सभी स्टोर जियो की नई सिम देने के लिए हैं। कंपनी ने सिम के रिप्लेसमेंट और माइग्रेशन संबंधी समस्या से निपटने के लिए स्पेशल सर्विस सेंटर बना रखे हैं। इन सर्विस सेंटर पर जियो और लाइफ ब्रांड से जुड़ी ऐसी समस्याओं से निपटा जाता है। ये सर्विस सेंटर जियो सिम का रिप्लेसमेंट, माइग्रेशन जैसी दिक्कतों के लिए बनाएं गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अगर आप जियो स्टोर, डिजिटल एक्सप्रेस मिनी स्टोर या रिलायंस जियो स्टोर पर जाते हैं तो वहां आपको इन स्पेशल स्टोर पर जाने की सलाह दी जाएगी। इस स्टोर पर आप अपने जियो सिम को पोस्टपेड से प्रीपेड में क्नवर्ट भी करा सकते हैं। इसलिए अगर कभी आपके साथ ऐसी कोई दिक्कत में हो तो पहले जियो कस्टमर केयर पर कॉल करके पता करे कि आपको जाना कहां हैं। कहीं ऐसा न हो कि आपको बिना वजह भाग दौड़ करनी पड़े।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें