काम की बात: गलती से किसी के खाते में भेज दिया पैसे तो ऐसे मिलेगा वापस, जानें तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Feb 2024 04:21 PM IST
सार

कई बार जल्दबाजी में गलती से किसी अन्य के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। ऐसे में परेशानी बढ़ जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पैसा आपको वापस भी मिल सकता है। कुछ स्टेप को फॉलो करके आप अपने पैसे वापस पा सकते हैं।

विज्ञापन
UPI Payment Wrong Transaction Refund Process Explained in hindi
UPI Payment Wrong Transaction Refund - फोटो : iStock

    विस्तार

    आज देश में ऑनलाइन पेमेंट खूब हो रहा है। पान दुकान से लेकर मॉल और चाय दुकान तक पर यूपीआई पेमेंट हो रहा है। कई बार जल्दबाजी में गलती से किसी अन्य के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। ऐसे में परेशानी बढ़ जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पैसा आपको वापस भी मिल सकता है। कुछ स्टेप को फॉलो करके आप अपने पैसे वापस पा सकते हैं। आइए जानते हैं....

    यदि आपके साथ भी कभी ऐसा होता है कि पैसे गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं तो यह रिपोर्ट आपको बहुत ही काम आने वाली है। आप नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की वेबसाइट पर जाकर कंप्लेन कर सकते हैं उसके बाद आपको पैसे वापस मिल जाएंगे।

    विज्ञापन
    • सबसे पहले https://www.npci.org.in/ पर जाएं।
    • अब राइट साइड में दिख रहे Get in touch के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • इसमें से यूपीआई कंप्लेन पर क्लिक करें।
    • उसके बाद आपको सामने एक मीनू खुलेगा जिसमें कई सारे ऑप्शन होंगे।
    • इनमें से उस ऑप्शन को चुनें जिस संबंध में आपको शिकायत करनी हैं।
    • यदि आपने गलत खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं तो कंप्लेन में ट्रांजेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • अब जरूरी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें।
    • कंप्लेन करने के बाद कुछ दिनों में आपके पैसे वापस आ जाएंगे।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें