Google CEO: एक-दो नहीं, एक साथ 20 फोन इस्तेमाल करते हैं सुंदर पिचाई, आखिर क्यों, यहां जानें
आमतौर पर लोग एक ही फोन पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं लेकिन सुंदर पिचाई 20 फोन यूज करते हैं। अब यहां एक बड़ा सवाल उठता है कि आखिर इतने फोन का वे एक साथ करते क्या हैं?

विस्तार
आपको जानकर हैरानी होगी कि टेक्नोलॉजी की दुनिया के बॉस जैसे सुंदर पिचाई एक-दो नहीं बल्कि 20 स्मार्टफोन एक साथ इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस बात का खुलासा किया है। आमतौर पर लोग एक ही फोन पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं लेकिन सुंदर पिचाई 20 फोन यूज करते हैं। अब यहां एक बड़ा सवाल उठता है कि आखिर इतने फोन का वे एक साथ करते क्या हैं?
इस सवाल का जवाब यह है कि सुंदर पिचाई खुद गूगल के प्रोडक्ट को टेस्ट करते हैं और इसके लिए उन्हें कई सारी डिवाइस की जरूरत होती है। वे अपने 20 फोन पर अलग-अलग एप्स और प्रोडक्ट को टेस्ट करते हैं।
इंटरव्यू में सुंदर पिचाई ने बच्चों के लिए फोन की स्क्रीन टाइम के सवाल पर भी अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि पैरेंट्स को बच्चों के फोन की लत और स्क्रीन टाइम को लेकर बहुत ही सख्त रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी की जानकारी जरूरी है लेकिन उसके लिए एक समय भी तय होना बहुत जरूरी है।
अकाउंट को सुरक्षित रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे आमतौर पर पासवर्ड नहीं बदलते हैं। सुंदर पिचाई पासवर्ड बदलने से ज्यादा टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन पर यकीन रखते हैं। उन्होंने कहा कि यूजर्स को डिजिटल दुनिया में अपनी सुरक्षा खुद ही करनी होगी।