Valentine's Day: Instagram ने लॉन्च किया यह खास फीचर, जानें इसके बारे में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Feb 2024 11:16 AM IST
सार

Instagram के इन नए फीचर्स को हीडन फीचर कहा जा रहा है। इन फीचर्स को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों एप पर ही यूज किया जा सकता है। वेब वर्जन पर इसका सपोर्ट नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Instagram Rolls Out Hidden Valentines Day Features
instagram - फोटो : istock

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया एप Instagram ने वैलेंटलाइन के मौके पर खास फीचर पेश किया है। Instagram के इन नए फीचर्स को हीडन फीचर कहा जा रहा है। इन फीचर्स को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों एप पर ही यूज किया जा सकता है। वेब वर्जन पर इसका सपोर्ट नहीं मिलेगा।

    इनमें से एक फीचर डायरेक्ट मैसेज पेज के नोट सेक्शन में है और दूसरा फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज में है। स्टोरीज के साथ एक फीचर हार्ट एनिमेशन वाला है। यह तब दिखेगा जब आप किसी को मेंशन करेंगे।

    विज्ञापन

    यदि आप इंस्टाग्राम पर “Happy Valentine's Day”, “Happy Vday” या “Vday” जैसे कीवर्ड का इस्तेमाल करेंगे तो आपको नोट्स के साथ DM का भी ऑप्शन दिखेगा। यही इफेक्ट वैलेंटलाइन डे के किसी भी वर्ड पर टैप करने पर दिखेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हार्ट एनिमेशन वाली इमोजी @mention स्टीकर्स के साथ नजर आ रहा है। ये दोनों फीचर फिलहाल कुछ ही यूजर्स को मिले हैं। अन्य के लिए इसका अपडेट धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है।

    बता दें कि इससे पहले Instagram ने आर्टिफिशियिल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कई फीचर्स पेश किए हैं। इंस्टाग्राम AI मैसेज राइटिंग फीचर पर भी काम कर रहा है जिसके आने के बाद आप मैसेज को स्टाइल में लिख सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें