इस वीक ये रहीं Tech World की बड़ी खबरें

amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Sat, 06 May 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
top Tech News and smartphone launching Of This Week

    30 अप्रैल से 06 मई 2017 तक का सप्ताह खत्म हो रहा है तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की बड़ी टेक्नोलॉजी खबरों पर। जैसे- कौन-कौन से मोबाइल लॉन्च हुए, कौन-सी नई टेक्नोलॉजी आई, कौन-सा मोबाइल आपके लिए है बेस्ट। अगली स्लाइड में देखें सुर्खियां।

    इस वीक ये रहीं Tech World की बड़ी खबरें

    ओप्पो F3 हुआ लॉन्च

    चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने भारत में अपने चर्चित डुअल सेल्फी स्मार्टफोन ओप्पो एफ 3 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की खासियत इसका डुअल कैमरा सेटअप है। इसका पहला सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का डुअल व्यू सेल्फी कैमरा है जबकि दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 19,990 रुपये है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की प्री बुकिंग शुरू कर दी है। स्मार्टफोन की पहली सेल 13 मई को होगी।

    इस वीक ये रहीं Tech World की बड़ी खबरें

    सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8 प्लस

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस 8 प्लस की बिक्री 5 मई से देश में शुरू हो गई है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को भारत में अप्रैल के अंत में लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के वक्त कंपनी ने स्मार्टफोन की बिक्री की तारीख 5 मई बताई थी। हालांकि दोनों ही स्मार्टफोन की प्री बुकिंग काफी लॉन्चिंग के दिन से ही शुरू कर दी गई थी। गैलेक्सी एस 8 और एस 8 प्लस दोनों ही स्मार्टफोन आप ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया ई-स्टोर से खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें