रिलायंस जियो स्पीड के मामले में एक बार फिर नंबर 1

अगर आप भी रिलायंस जियो यूजर्स में से एक हैं और आप इंटरनेट के लिए जियो का इस्तेमाल करते हैं, तो आप के लिए खुशखबरी है। जियो के नेट की स्पीड इन दिनों सभी टेलीकॉम आपरेटरों से ऊपर रही है। जियो की इस स्पीड पर ट्राई ने भी मुहर लगा दी है।
ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार जियो की डाउनलोडिंग स्पीड मार्च महीने में शीर्ष पर रही। जबकि अप्रैल की शुरुआत में जियो की स्पीड 18.48 एमबीपीएस की रही। यह किसी टेलीकॉम ऑपरेटर का भारत में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इससे पहले जियो की डाउनलोडिंग स्पीड 16.48 एमबीपीएस दर्ज की गई थी।
ये भी पढ़ें : आईफोन के 5 आसान और अनोखे ट्रिक्स, जो आप नहीं जानते होंगे
जियो के शीर्ष प्रतिद्वंदियों पर नजर डाले तो भारती एयरटेल की औसत स्पीड 6.57 एमबीपीएस रही। जबकि वोडाफोन तीसरा सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क रहा। वोडाफोन की डाउनलोडिंग स्पीड 6.14 एमबीपीएस रही। मार्च में आइडिया के 4जी स्पीड पर नजर डालें तो इसकी 5.9 एमबीपीएस रही।
आइडिया की डाउनलोडिंग स्पीड में पिछली बार के मुकाबले 2.34 एमबीपीएस की घटोत्तरी दर्ज की गई। वहीं बीएसएनएल की स्पीड 1.99 एमबीपीएस रही। बता दें कि ट्राई ने इससे पहले जनवरी और फरवरी के आंकड़े जारी किए थे। जियो इन दो महीनों में भी शीर्ष पर रहा।